नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑल इंडिया ओपन ब्हालीवाल प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार अमरपुर बनी विजेता – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

ऑल इंडिया ओपन ब्हालीवाल प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार अमरपुर बनी विजेता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ग्रामीण स्तरीय में विदयपुर टीम रही विजेता

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

आदर्श क्लब नवयुवक मंडल भाखा विकासखंड अमरपुर के तत्वावधान में ग्राम भाखा माल में ऑल इंडिया ओपन एवं ग्रामीण स्तरीय चार दिवसीय ब्हालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें जनपद पंचायत अमरपुर सहित जिले व अन्य जिलों की नामीग्रामी टीमों के अलावा अन्य राज्यों के लगभग 25 टीमों ने भाग लिया। ऑल इंडिया ओपन प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल प्रदर्शन करते हुए अमरपुर टीम लगातार तीसरी बार प्रथम विजेता बनी‌। जिसे 16 हजार रुपए नकद व ट्राफी, उपविजेता टीम रायपुर (छत्तीसगढ़) को 8 हजार रूपए नगद व ट्राफी एवं वहीं पर ग्रामीण स्तरीय ब्हालीवाल प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम विदयपुर को 20 हजार रुपए नकद व ट्राफी, उपविजेता टीम भाखा ए को 10 हजार रूपए नगद व ट्राफी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर भाखा बी टीम को 5 हजार रुपए नकद व ट्राफी ग्राम पंचायत सरपंच देवेन्द्र साण्डया, आयोजन समिति अध्यक्ष चंद्र सिंह उद्दे, उपसरपंच चंद्र बहादुर ठाकुर, सहायक सचिव हेमंत ठाकुर, आयोजन समिति उपाध्यक्ष तोप सिंह मरावी, सचिव मनीष गायकवाड, खेल सह संचालक नरेंद्र कुमार उद्दे, क्रीड़ा प्रभारी प्रीतम दास गायग्वाल, सफीक खान सहित अन्य अतिथिगणों, समिति सदस्यों के द्वारा प्रदान किया गया। आयोजित ऑल इंडिया एवं ग्रामीण स्तरीय ब्हालीवाल प्रतियोगिता में उद्घोषक की भूमिका में दीपक तिलगाम व सागर मरावी रहे। अत्याधिक ठंडी का मौसम होने के बावजूद ग्राम सहित आसपास गांवों के सैकड़ों खेलप्रेमी दर्शक देर रात्रि तक फाइनल मुकाबले के दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now