नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सामुदायिक भवन निर्माण कार्य स्थल में फेर बदल करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से किये शिकायत – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

सामुदायिक भवन निर्माण कार्य स्थल में फेर बदल करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी से किये शिकायत

oplus_131072

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

जिले के जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नांदामाल में स्वीकृति सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर गांव के जागरूक ग्रामीणों के व्दारा दो पक्षों में बटकर विवाद को लेकर कुछ ग्रामीणों ने जनपद पंचायत कार्यालय अमरपुर पहुंचकर मुख्यकार्यपालन अधिकारी से शिकायत कर मौके स्थल की जांच कर उचित स्थान खेरामाई के पास सामुदायिक भवन बनाने का किये मांग ग्राम पंचायत नांदा माल के ग्रामीणों ने मांग की गई आवेदन में लिखा हैं कि ग्राम नांदा माल में अधोसंरचना मद से राशि प्राप्त हुई हैं, जिस सामुदायिक भवन निर्माण कार्य करने हेतु दिनांक 26.12.2025 को ग्राम सभा में प्रस्ताव क्रमांक 07 में खेरामाई मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया हैं, परंतु पंचायत के सरपंच द्वारा अपने घर के समीप उक्त कार्य करने हेतु दबाव बनाकर फर्जी तरीके से प्रस्ताव आपके कार्यालय में स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया गया हैं, जो कि नियम विरूध्द हैं,

चबूतरा बना नहीं और निकाल ली राशि का ग्रामीणों ने लगाया आरोप 

 

oplus_132128

 

ग्रामीणों के व्दारा की गई शिकायत अनुसार दो तीन वर्ष पूर्व खेरामाई नांदा माल में चबूतरा निर्माण हेतु जनपद पंचायत अमरपुर से राशि 120000 प्राप्त हुई थी एवं तकनीकी स्वीकृति खेरामाई नांदा माल में चबूतरा निर्माण हेतु प्रदान की गई थी परंतु उक्त राशि निकाल ली गई हैं एवं निर्माण कार्य आज दिनांक तक नहीं कराई गई हैं, ग्रामीणों का मांग हैं की शिकायत आवेदन के अनुसार उचित जांच कर कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा के द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर खेरामाई मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य करने हेतु स्वीकृति प्रदान किया जाए , ग्रामीणों ने दी चेतावनी मांग पूरी नहीं होने आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी मौके में अशोक ठाकुर, सतीष यादव विजय ठाकुर एवं शिकायत आवेदन में आधा सैकड़ों ग्रामीणों का हस्ताक्षर अंकित हैं।

 

इनका कहना हैं कि

 

ग्रामीणों के सहमति समंजस के अनुसार ही निर्माण कार्य होना संभव हैं

 

प्रहलाद सिंह मरकाम सचिव ग्राम पंचायत नांदामाल

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now