पेंड्रा छत्तीसगढ़ ने घंसौर मंडला को 5 विकेट से दी शिकस्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
पेंड्रा के संजय केवट को उनके दोहरे प्रदर्शन के लिए आफ द मैच चुना गया
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
जिले के जनपद पंचायत मुख्यालय अमरपुर में यंग स्टार स्पोर्ट क्लब अमरपुर के तत्वावधान में स्व. लोकमन साहू खेल मैदान में सांसद कप लेदर बॉल अमरपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया गया हैं। जिसके तहत शनिवार को पेंड्रा छत्तीसगढ़ एवं घंसौर मंडला के मध्य मैच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए घंसौर मंडला ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर पेंड्रा छत्तीसगढ़ के सामने 190 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। अपने टीम के लिए बल्लेबाजी करते हुए ईशान जैन ने 37 गेंदों पर 9 चौके व 3 छक्के की मदद से शानदार 65 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा सौरव दाहिया 27 गेंदों पर 10 चौके व 1 छक्के की मदद से 48 रन, रब्बी सिंह 29 गेंदों पर 3 चौके व 1 छक्के की मदद से 27 रन, अरविंद 10 गेंदों पर 11 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। घंसौर मंडला की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए संजय केवट ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट एवं अभिजीत मंडल ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किए वही मनजीत कुमार, आर्यन व मिराज खान ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। पेंड्रा छत्तीसगढ़ ने 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी और 16.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। पेंड्रा छत्तीसगढ़ की ओर से आकाश कुमार ने 24 गेंदों पर 5 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 45 रन, पवन ने 16 गेंदों पर 5 चौके व 2 छक्कों की मदद से 35 रन एवं संजय केवट ने 15 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 23 रन, प्रियांशु 10 रन, वहीं पर अनिकेत ताम्रकार 23 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 29 रन व अभिजीत मंडल 6 गेंदों पर 2 चौके व 1 छक्के की मदद से 16 रनों की नाबाद पारी खेली। घंसौर मंडला की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ईशान जैन ने 2 विकेट एवं आशु श्रीवास्तव, बोब्बी, सौरव दाहिया 1-1 विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ पेंड्रा छत्तीसगढ़ ने अगले राउंड के लिए प्रवेश किया। पेंड्रा छत्तीसगढ़ के संजय केवट को उनके दोहरे प्रदर्शन के लिए मंडल अध्यक्ष अमरपुर आकाश नामदेव एवं पत्रकार लियाकत अली द्वारा मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मैच के निर्णायक शाहिद तुर्क एवं पुरुषोत्तम ठाकुर रहे। मैच का आंखों हाल के. के. उसराठे व प्रदीप बनवासी द्वारा सुनाया गया। ऑनलाइन स्कोरिंग शिवम वनवासी द्वारा किया गया। वहीं आज रविवार को पेंथर क्लब मंडला एवं पाटनगढ़ के बीच दोपहर 1 बजे से मैच खेला जाएगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

