चौकी विक्रमपुर पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर चाकूबाज आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
दिनांक 10.01.2026 को चौकी विक्रमपुर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा विक्रमपुर में मढ़ई आयोजन के दौरान आरोपी नीरज मालवे द्वारा पीड़ित जितेन्द्र बघेल, निवासी विक्रमपुर को पावर हाउस के पास बुलाकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई। हमले में पीड़ित के दाहिने हाथ की उंगली एवं चेहरे पर ठुड्डी से कान तक गंभीर चोट आई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ।
घटना की सूचना पर अप.क्र. 15/2026 धारा 296, 115(2), 118(2), 351(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक जिला डिंडोरी वाहनी सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा एवं एसडीओपी शहपुरा अजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुर केवल सिंह परते के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर चाकूबाज आरोपी नीरज मालवे पिता रत्तूलाल मालवे, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम डांड विद्यापुर थाना कोतवाली डिंडोरी, हाल पता मढ़ई सरस्वती स्कूल के पीछे हाँल हाउस नं. 101/2 थाना रांझी जिला जबलपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल जप्त की गई। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी विक्रमपुर संतोष यादव, सउनि. संतोष वंशकार, प्रआर 312 खेमराज गायग्वाल, प्रआर 197 लखनसिंह धुर्वे, आर. 89 राजकुमार, आर. 06 संतलाल, आर. चालक 205 संदीप चतुर्वेदी एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य संतोष गोसाई की विशेष भूमिका रही।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

