नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रमपुरी की सी.सी. सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

रमपुरी की सी.सी. सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट

oplus_132096

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अखबारों में खबर प्रकाशित उपरांत भी आज दिनांक तक जर्जर सीसी सड़क का नहीं हुई जांच 

 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

एक तरफ प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का दावा कर रही हैं। वहीं पर दूसरी ओर डिंडौरी जिले के जनपद पंचायत अमरपुर इन सब दावों पर पानी फेरते नजर आ रही हैं। जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रमपुरी द्वारा 15 वें वित्त योजनांतर्गत मुख्य मार्ग से टिकरा टोला की ओर जाने वाले मार्ग पर 3 लाख की लागत से सीमेंट कांक्रीट सड़क का निर्माण किया गया हैं। जिस निर्माण कार्य की तकनीकी स्वीकृति क्रमांक 1273 दिनांक 20/1/2023 स्वीकृत वर्ष 2023-24 जिस निर्माण कार्य का भूमि पूजन तत्कालीन केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, तत्कालीन प्रभारी मंत्री डॉ मोहन यादव, तत्कालीन क्षेत्रीय विधायक भूपेंद्र मरावी के कर कमलों द्वारा किया गया था। वह सड़क छ: माह में ही उखड़ना प्रारंभ हो गया था। जोकि वर्तमान समय में पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो चुका हैं।

oplus_32

 

 

जहां पर खाली पैर पैदल चलना मुश्किल काम के साथ वाहन चलना भी जोखिम भरा कार्य हैं। उक्त सड़क पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ना ही कहा जा सकता हैं। सीसी सड़क जर्जर होने की खबर पहले भी प्रकाशित किया गया था इसके बावजूद आज दिनांक तक जर्जर सीसी सड़क का जांच नहीं हो सकी जर्जर सीसी सड़क कों लेकर एसडीओ से बात की गई जिसमें बताया गया कि ग्राम पंचायत को बोलकर मरम्मत करा दिया जाएगा फिर एसडीओ से जानकारी चाही गई जिसमें बताईं गईं कि सीसी सड़क मरम्मत करा दी गई हैं, लेकिन सीसी सड़क की हालत आज भी जर्जर ही जर्जर हैं , बार बार एसडीओ मेडम के संज्ञान में लाने के बाद भी जर्जर सीसी सड़क का आज दिनांक निरीक्षण नहीं किया ना ही मरम्मत हुए बल्कि भृष्टाचार में एसडीओ के व्दारा पर्दा डालने की बात सामने आ रही हैं, जिससे जिम्मेदारों की भृष्टाचार करने के बाद भी हौसला बुलंद हो रहे हैं, ऐसे भी इस ग्राम पंचायत द्वारा किए गए सभी निर्माण कार्य इसी प्रकार किए गए हैं। शायद इस जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों की तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त नहीं होता हैं। जो निम्न स्तर के निर्माण कार्य का नतीजा हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी से इस संबंध में जानकारी लेना चाहा गया तो उनका कहना था कि इस संबंध में सहायक यंत्री से बात करें। परन्तु सहायक कार्यालय में नहीं मिल सकी।

 

इनका कहना हैं कि

निर्माण कार्य बहुत खराब हुआ हैं, मेरे द्वारा शिकायत की गई थी। जिसकी कोई निराकरण नहीं हुआ हैं।

 

 

 

कृष्ण कुमारी बरौतिया 

क्षेत्रीय जनपद सदस्य

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now