गणतंत्र दिवस फाइनल रिहर्सल परेड सम्पन्न, अपर कलेक्टर ने ली सलामी 26 जनवरी को कलेक्टर करेंगी ध्वजारोहण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी : 24 जनवरी, 2026
पुलिस ग्राउंड में शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया। रिहर्सल परेड में मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर जे.पी. यादव ने सलामी ली। परेड दलों ने प्लाटून कमांडर के निर्देशन में बडे़ सुव्यवस्थित ढंग से मंच से मार्च पास्ट किया। इसके पश्चात हर्ष फायरिंग, राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, वहीं विभिन्न विभागों की झांकियाँ भी मंच से गुजरीं, जिससे गणतंत्र दिवस समारोह की भव्य झलक देखने को मिली।
26 जनवरी को होगा ध्वजारोहण
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8:50 बजे पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह आगमन कर परेड की सलामी लेंगी।
सुबह 9:00 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा तथा 9:01 बजे ध्वजारोहण के पश्चात बैंड की धुन पर राष्ट्रगान होगा। 9:04 बजे परेड कमांडर द्वारा मुख्य अतिथि से परेड निरीक्षण का अनुरोध किया जाएगा। इसके बाद परेड मंच से गुजरेगी।
सुबह 9:10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन किया जाएगा। 9:55 बजे हर्ष फायरिंग एवं मध्यप्रदेश गान का गायन होगा। 9:58 बजे लोकतंत्र सेनानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा।
10:00 बजे छात्र-छात्राओं द्वारा पी.टी. परेड, 10:15 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11:00 बजे विभागीय झांकियों का प्रदर्शन तथा 11:20 बजे पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, तहसीलदार डिंडौरी रामप्रसाद मार्को सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय एवं सफल बनाने हेतु सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

