नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्राम पंचायत स्तरीय ग्रामोत्सव कार्यक्रम हर्ष उल्लास के साथ संपन्न – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

ग्राम पंचायत स्तरीय ग्रामोत्सव कार्यक्रम हर्ष उल्लास के साथ संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

29 जनवरी 2026 को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद अमरपुर जिला डिंडोरी द्वारा ग्राम पंचायत झरना घुघरी के ग्राम घुघरी में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान (ग्राम विकास पखवाड़ा) कार्यक्रम के तहत जिला जिला समन्वयक  धर्मेंद्र चौहान के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच सेवकली धुर्वे की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि आकाश नामदेव मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अमरपुर तथा विशिष्ट अतिथि  गुलाब सिंह ठाकुर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और साहबलाल पुशाम की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भारत माता की तेल चित्र पर दीप प्रचलित कर किया गया कार्यक्रम शुभारंभ के पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्प हार से किया गया तत्पश्चात विकासखंड समन्वयक अमरलाल धुर्वे द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा को बताते हुए ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान ग्राम उत्सव की विस्तृत जानकारी दी गई इसके पश्चात प्राथमिक शाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई इसके पश्चात ग्रामवासियों द्वारा देसी खेलकूद खेलों का प्रतियोगिता किया गया जिसमें जलेबी दौड़ ,कुर्सी दौड़, िपट्टू ,मटकी फोड़, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया अंत में स्थानीय संस्कृति करमा ,शैला,रीना का आयोजन कर प्रतियोगिता के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों विजेताओं को नवांकुर संस्था बाल विकास विद्या मंदिर अमरपुर एवं प्रस्फुटन समिति घुघरी द्वारा प्रशस्ति पत्र मेडल एवं शील्ड से सम्मानित किया गया

 

 

इस पूरे कार्यक्रम में सरपंच पति मोहन सिंह धुर्वे, पूर्व सरपंच छतर सिंह मरकाम, ग्राम कोटवार, मुकदम आंगनवाड़ी ,कार्यकर्ता आशा प्राथमिक शाला शिक्षक एवं डॉक्टर हीरालाल मरकाम नवांकुर संस्था से अरविंद कुमार यादव परामर्शदाता मनोज कुमार ग्राम विकास समिति से सुकृत लाल धुर्वे, रूप लाल, देवासिंह फगनी बाई धुर्वे छात्र आशा मरकाम पदमा जयमति मोहती एवं अन्य समिति के सदस्य एवं ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहा ।कार्यक्रम के अंत में आकाश नामदेव द्वारा शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनका प्रचार प्रसार कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु कहा गया तथा गुलाब सिंह ठाकुर द्वारा नशा मुक्ति के विषयों को पर प्रकाश डालते हुए नशा मुक्त समाज बनाने हेतु सबकी सहभागिता के संबंध में जानकारी दी गई अन्य अतिथियों में मोहन सिंह धुर्वे एवं छत्तर मरकाम हीरालाल मरकाम द्वारा स्वच्छता पौधारोपण ,जल संरक्षण ,जन सूचना केंद्र के संचालन हेतु कहा गया मंच का संचालन डॉक्टर हीरालाल मरकाम द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में विकासखंड समन्वयक अमर लाल धुर्वे द्वारा आभार व्यक्त कर अध्यक्ष की अनुमति से कार्यक्रम समाप्त की गई कार्यक्रम समापन के पश्चात सहभोज का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया जो की सराहनीय रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now