जान जोखिम में डाल कर रहे पंचायत कार्यालय का संचालन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
जिले के जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत खुड़िया रैयत का ग्राम पंचायत कार्यालय भवन बहुत ही जर्जर हो गया हैं। जहां पर पंचायत कार्यालय भवन के अंदर बैठने में इस बात का हमेशा भय बना रहता हैं कि कहीं सीलिंग का प्लास्टर ऊपर में ना गिर जाए। अक्सर यहां पर सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक बाहर बैठकर ही अपने शासकीय कार्य निपटाते नजर आते हैं। ग्राम पंचायत सरपंच के अनुसार छत इतना कमजोर हो गया हैं कि बारिश के मौसम में बारिश का पानी अंदर पंचायत भवन कार्यालय में भर जाता हैं। कक्षों में तो बरसात रुक जाने के बाद ही पानी टपकता रहता हैं। इसके साथ ही उक्त ग्राम पंचायत कार्यालय के बाहर भी आधा घंटा बैठ पाना संभव नहीं हैं। क्योंकि ग्राम पंचायत के आसपास ग्रामीणजन नित्य क्रिया करते हैं। जहां स्वच्छता मिशन पूर्णतः असफल नजर आ रहा हैं। उक्त कार्यालय में बैठने पर इस कदर बदबू आने से लगता हैं कि कहीं वमन ना हो जाए। शायद इस गांव में स्वच्छता मिशन के तहत शौचायलयों का निर्माण कार्य नहीं कराया गया हैं। जिस वजह से ग्राम पंचायत कार्यालय के आस पास ही इतनी गंदगी व्याप्त हैं। जिससे ग्रामीणों में संक्रामक रोग फैलने की प्रबल संभावना बढ़ जाती हैं।
इनका कहना हैं कि
किसको क्या कहे हमारी तो मजबूरी हैं कि हम लोग पंचायत का संचालन कर रहे हैं।
ज्ञानी सिंह परतेती
सरपंच ग्राम पंचायत खुड़िया
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

