नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विरोध के 11दिन फिर गांव पहुंचे निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करने पहुंचे विधायक:युवक बोले गलती हुई थी ,विधायक ने पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की जांच के दिए निर्देश – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

विरोध के 11दिन फिर गांव पहुंचे निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करने पहुंचे विधायक:युवक बोले गलती हुई थी ,विधायक ने पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की जांच के दिए निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडोरी

 

शनिवार को विरोध के 11दिन बाद शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे अधिकारियों के साथ अमरपुर जनपद के परसेल ग्राम पंचायत के पोषक ग्राम पिंडरुखी सड़क निर्माण का भूमि पूजन करने पहुंचे।इस दौरान विरोध करने वाले युवकों ने ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की जांच का निर्देश सुनते ही विधायक का स्वागत करने लगे।

8 फरवरी को रोकी थी विधायक की गाड़ी

शाम करीब सात बजे गांव के कुछ युवकों ने सड़क पर पत्थर रखकर विधायक की गाड़ी रोककर गांव में हुए भ्रष्टाचार की जानकारी दी।साथ ही बताया कि अधिकारियों की शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं होने की जानकारी देते हुए गांव में जाने से रोका था।इसके बाद विधायक बिना कार्यक्रम में शामिल हुए वापस लौट गए थे।

 

आज हुआ सड़क निर्माण का भूमि पूजन,पानी ,बिजली की समस्या का निराकरण करने अधिकारियों को दिए निर्देश

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने प्राथमिक शाला से मुख्य मार्ग तक सी सी सड़क के लिए भूमिपूजन किया।निंदानी टोला में बिजली की समस्या का निराकरण करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों और पानी की समस्या का निराकरण करने के लिए पी एच ई विभाग को एक सप्ताह का समय दिया।विधायक ने ग्रामीणों को बताया कि पारधी टोला से मुख्य मार्ग तक लगभग तीन किलोमीटर की सड़क राज्य शासन ने स्वीकृति दी है।टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

युवकों ने बताया कि हमारे गांव में काम नहीं होता 

कार्यक्रम के दौरान युवक रोहित साहू ने बताया कि पर सेल ग्राम पंचायत में हथ कटा और पिंडरुखी पोषक ग्राम है।हमारे यहां विकास कार्य ही नहीं कराए जा रहे है।जो काम हुए उनमें भ्रष्टाचार किया गया है।कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रीतम मरावी,जनपद सदस्य मालती तिवारी,सरपंच गुलाब वती कुशराम ,बद्री प्रसाद साहू और मंडल अध्यक्ष आकाश नामदेव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now