अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी होली महोत्सव के अवसर पर कलेक्टर ने बच्चों के साथ उत्सव मनाया।
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी होली महोत्सव के अवसर पर कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया कक्षा 1 से 5 तक की कन्या आश्रम इंग्लिश मीडियम छात्रावास पहुंचीं। उन्होंने बच्चों एवं स्टाफ के साथ रंग पंचमी का होली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। कलेक्टर ने छोटे-छोटे बच्चों को रंग-गुलाल लगाकर उनसे आत्मीय मुलाकात की। सभी बच्चों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाया और खुशियों से झूम-झूम कर नाचे।
कलेक्टर ने सभी बच्चों को मिठाई वितरित की तथा प्रत्येक बच्चे को एक-एक पानी की बोतल भी दी, ताकि वे स्कूल जाते समय अपने साथ पानी ले जा सकें।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज महिलाएं देश-विदेश एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और योग्यता का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप सभी पढ़ाई में विशेष ध्यान दें और आगे बढ़ें। मैं आप सभी का निरंतर सहयोग करूंगी। आप मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता-पिता के साथ-साथ जिले और देश का नाम रोशन करें, यही मेरी शुभकामनाएं हैं।
इस कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार जाटव, जिला परियोजना समन्वयक श्वेता अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार, छात्रावास वार्डन वंदना करचाम एवं अन्य स्टाफ, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

