नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अमरपुर में संकल्प से समाधान शिविर आयोजित, 1684 हितग्राही हुए लाभान्वित – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

अमरपुर में संकल्प से समाधान शिविर आयोजित, 1684 हितग्राही हुए लाभान्वित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक त्वरित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत अमरपुर के तहसील परिसर अमरपुर में संकल्प से समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष हन्नू सिंह पट्टा, जनपद सदस्य पुष्पराज तेकाम, रामकिशोर ठाकुर, क्रांति धुर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडौरी दिव्याशु चौधरी, तहसीलदार अमरपुर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर लोकेश नारनौरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

 

शिविर में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत विकासखंड अमरपुर के विभिन्न विभागों से प्राप्त तथा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

 

शिविर के दौरान राजस्व विभाग द्वारा फौती नामांतरण, बटवारा एवं सीमांकन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अनुग्रह सहायता के तहत सामान्य मृत्यु के 14 हितग्राहियों को 2-2 लाख रुपये तथा दुर्घटना से मृत्यु के 2 हितग्राहियों को 4-4 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।

 

इसी प्रकार सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 157 हितग्राहियों को प्रतिमाह 600 रुपये पेंशन की स्वीकृति दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना के 5 हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश वितरित किए गए।

 

शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं में कुल 1684 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हितग्राहियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now