नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ’अवैध नलकूप खनन पर जिला प्रशासन सख्त, सूचना देने वालों को मिलेगा नगद पुरस्कार’’ – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

’अवैध नलकूप खनन पर जिला प्रशासन सख्त, सूचना देने वालों को मिलेगा नगद पुरस्कार’’

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी : 18 मार्च, 2026

जिले में अवैध नलकूप खनन पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया द्वारा 6 फरवरी 2026 को जिले को जल अभावग्रस्त घोषित करते हुए निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद अवैध रूप से नलकूप खनन की शिकायतें सामने आने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

इसी क्रम में 17 मार्च 2026 को विकासखंड अमरपुर के ग्राम पिपरिया के छिंदा टोला में बिना अनुमति नलकूप खनन की सूचना पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड डिंडौरी के सहायक यंत्री द्वारा मौके पर दबिश दी गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित बोरवेल वाहन मौके से फरार पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार वाहन द्वारा लगभग 40 फीट तक नलकूप खनन कर कार्य अधूरा छोड़कर स्थल से भाग गया।

 

मौके के निरीक्षण में भूमिस्वामी के पास नलकूप खनन की कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई। इस पर बोरवेल वाहन मालिक अमन बोरवेल के विरुद्ध थाना डिंडौरी में एफआईआर दर्ज कराने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है। थाना प्रभारी द्वारा स्थल का मुआयना कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान ग्रीष्मकालीन पेयजल संकट एवं भूजल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बिना अनुमति नलकूप खनन पूर्णतः प्रतिबंधित है। नलकूप खनन के लिए पूर्व में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को आवेदन प्रस्तुत करना तथा आवश्यक होने पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की अनुशंसा प्राप्त कर अनुमति लेना अनिवार्य है।

 

जिला प्रशासन ने यह भी घोषणा की है कि अवैध नलकूप खनन की सूचना देने वाले व्यक्तियों को नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now