रानी अवंतीबाई की कर्मभूमि रामगढ़ में मनाया गया बलिदान दिवस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देश की स्वाभिमान के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने वाली वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस 20 मार्च को रानी अवंती बाई समिति द्वारा रानी अवंती बाई की कर्मभूमि रामगढ़ में मनाया गया। सर्वप्रथम प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में पूजन अर्चन पश्चात रानी अवंती बाई लोधी के तेलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदान दिवस मनाया गया। समिति अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी स्वाधीनता संग्राम में शहीद होने वाली पहली महिला वीरांगना थी। उनके आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि हैं। 1857 की क्रांति में रामगढ़ की महारानी अवंती बाई रेवांचल के मुक्त आंदोलन की सूत्रधार थी। अवंती बाई ने अंग्रेजों से ऐतिहासिक युद्ध किया। जो भारत की आजादी में बहुत बड़ा योगदान हैं। आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच वंदना ठाकुर, गजराज महदेले, जी एस ठाकुर, सुनील ठाकुर, अमरु सिंह ठाकुर, सतेंद्र ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, जागे लाल वनवासी, सुखनंदन वनवासी, सूरज वनवासी, बीना बर्मन, चमेली बर्मन, दीपमाला ठाकुर, साधना ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, चंद्रकला बर्मन, विमला बर्मन, चंदा वनवासी सहित भारी संख्या में महिला, पुरुष मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

