नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल शक्ति से नवभक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा पूजन कार्यक्रम संपन्न – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

जल गंगा संवर्धन अभियान एवं जल शक्ति से नवभक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा पूजन कार्यक्रम संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

सुरक्षित जल – समृद्ध कल के अंतर्गत 21/3/2026 दिन शनिवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्ययोजना अनुसार ब्लॉक मुख्यालय अमरपुर ,मां नर्मदा की सहायक नदी खरमेर में कार्यक्रम संपन्न हुआ , कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास विद्या मंदिर से खरमेर नदी तक कलश यात्रा निकली गई तत्पश्चात् नदी के घाट में जाकर पूजन अर्चन कर समापन किया गया l इसी तरह मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यक्रम के अनुसार जल गंगा संवर्धन का

प्रथम चरण में 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक ब्लॉक के समस्त प्रस्फुटन ग्रामों में किये जाएंगे l जो इस प्रकार है 1 प्रभात फेरी 2 कलश यात्रा 3 भूमि पूजन 4 वृक्ष पूजन 5 जल स्रोत की पूजन 6 मानस पाठ भजन संध्या पूजन

7 दीपमाला एवं देवी गीत 8 संकीर्तन और आरती 9 जल मंदिर स्थापना इत्यादि इसी तरह

दूसरे चरण में 28 मार्च से 4 जून 2026 तक

1 मुख्य एवं सहायक नदियों पर सामूहिक श्रम साधना 2 नदी अनुभूति (ध्यान योग) 3 जल जल चौपाल जल संवाद4जल स्रोतों के संरक्षण हेतु समर्पित व्यक्तियों का सम्मान 5 नारा लेखन l

तृतीय चरण

5 जून से 2026 से 30 जून2026 तक

1 बावड़ियों की साफ सफाई

2 रंग रोगन साज सज्जा और रंगोली

3 सांस्कृतिक संध्या

4 बावडी किनारे संगोष्ठी

5 जल स्रोतों के संरक्षण हेतु समर्पित व्यक्तियों का सम्मान

6 नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम l

उक्त कार्यक्रम को संपन्न कराए जाएंगे l

उक्त कार्यक्रम स्वैच्छिकता, सामूहिकता एवं जन सहजीयोग से किए जाएंगे l उक्त कार्यक्रम ब्लॉक के समस्त प्रस्फुटन ग्रामों में

प्रस्फुटन समितियो,ग्राम वासियों , के जन सहयोग से संपन्न कराए जाएंगे l

आज के कार्यक्रम कलश यात्रा एवं जल स्रोत पूजन में प्रस्फुटन समिति अमरपुर के कार्यकर्ता जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वक,नवांकुर संस्था के कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम परामर्शदाता ,छात्र छात्राएं एवं ग्रामवासी मौजूद रहे l

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now