नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फारेस्ट तिराहे में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति” प्याऊ कार्यक्रम का शुभारंभ – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

फारेस्ट तिराहे में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति” प्याऊ कार्यक्रम का शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

देवी स्वरूप कन्या के कर कमलो एवं मंत्र उपचार के साथ हुआ जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ

 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

 

जिले के ब्लाक मुख्यालय अमरपुर के फॉरेस्ट कॉलोनी शनि मंदिर के नजदीक तिराहा अमरपुर में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के व्दारा जिला समन्वक धर्मेंद्र सिंह चौहान, ब्लॉक समन्वक अमरलाल धुर्वे के मार्गदर्शन पर नवांकुर संस्था बाल विकास विद्या मंदिरसमिति अमरपुर के नेतृत्व में जल मंदिर (प्याऊ )का ग्राम पंचायत अमरपुर फॉरेस्ट कॉलोनी शनि मंदिर के नजदीक तिराहे में मुन्ना महाराज, कृष्ण कुमार यादव, संजय सिगोरे के द्वारा नारियल अगरबत्ती तिलक बंदन कर, देवी स्वरुपा कन्या दीक्षा तंतुवाय द्वारा फीता काटकर जल मंदिर (प्याऊ ) का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात ब्लॉक समन्वयक अमरलाल धुर्वे ने अपने उद्बोधन में बताया कि जन अभियान परिषद् द्वारा प्रति वर्ष जल संरक्षण, जल संवर्धन का कार्य किया जाता हैं जिसमें जल स्त्रोत का संरक्षण, बोरी बांध, साफ सफाई का कार्य किया जाता हैं ,जिसमें आज ग्राम पंचायत अमरपुर में माननीय मुख्यमंत्री जी के मनसा अनुसार जल मंदिर (प्याऊ )के माध्य से भीषण गर्मी में लोगों को पीने का पानी निशुल्क रूप से आसानी से उपलब्ध हो ,भविष्य के लिए हमें जल बचाकर रखना आवश्यक है, जल स्रोतों का संरक्षण करते हुए , बढ़ते गर्मी एवं पर्यावरण में बदलाब को देखते हुए जल स्त्रोत जैसे नदी नाले, कुएं तलाब को संरक्षण कर हम जीव जंतुओं के लिए जल संचय कर लोगों को जागरूक कर सकते हैं , इस कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के प्रभारी अरविंद यादव, राकेश कुमार मरावी परामर्शदाता लाल सिंह ठाकुर, राधे श्याम बनवासी,तिलक सिंह , मनोज कुमार तंतुवाय, नीतू मरकाम ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह ठाकुर,सचिव साहब लाल पूषाम,bsw/msw cmcldp छात्र छात्राएं दीपेंद्र कुमार, सचिन कुमार नंदा, मनीषा से ग्राम चरण, संतोष तिवारी, छोटेलाल, टीकाराम, यश यादव, बलवंत, राधा तंतुवाय, शारदा चक्रवर्ती, रमेश मरकाम, दुलीचंद महोबिया,योगी तंतुवाय अन्य सदस्य उपस्थित रहेl

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now