नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संबल योजना में गड़बड़ीः जनपद पंचायत समनापुर के ऑपरेटर मुकेश मालवीय गिरफ्तार – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

संबल योजना में गड़बड़ीः जनपद पंचायत समनापुर के ऑपरेटर मुकेश मालवीय गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी : 23 अप्रैल,2026

जिले की जनपद पंचायत समनापुर में संबल योजना के तहत वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऑपरेटर मुकेश मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने योजना की राशि में हेराफेरी कर उसे अपने निजी खाते में स्थानांतरित किया।

जानकारी के अनुसार, संबल योजना की राशि में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया गया।

थाना समनापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

प्रशासन द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच जारी रखी जा रही है, ताकि योजना में हुई अनियमितताओं की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now