ग्राम पंचायत अमरपुर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन ब्लाक मुख्यालय अमरपुर की ग्राम पंचायत भवन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर ग्रामीण स्वशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया गया हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत में उपस्थित ग्रामीणों को पंचायत राज व्यवस्था के अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की मजबूत नींव है, जहां ग्राम सभा के माध्यम से गांव के विकास कार्यों की योजना बनाकर उन्हें प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जाता है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे ग्राम सभाओं में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने गांव की आवश्यकताओं के अनुसार प्रस्ताव रखें।
जानकारी में बताया कि शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, बजट प्रबंधन एवं स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकार दिए गए हैं। इसके माध्यम से सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वच्छता एवं आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास गांव स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर ग्रामीणों ने गांव के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया और पंचायत को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर ग्राम की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष हन्नूसिहं पट्टा , ग्राम पंचायत सरपंच रामनाथ उद्दे , माखनसिंह साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश नरनोरे, प्रमोद परस्ते खंड पंचायत अधिकारी , महेंद्रसिंह कुलेश, जवाहरलाल लाल राजव्दार, प्रेम सिंह आर्मो, मनीराम परस्ते ब्लाक समन्वयक , प्रकाश दास सोनवानी सचिव, संजय यादव रोजगार सहायक सचिव , साधना कछवहा के अलावा ग्रामीण भी उपस्थित रहे
मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की मजबूत नींव है। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत को विकास कार्यों के लिए अधिकार दिए गए हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक को ग्राम सभा में भाग लेकर गांव की आवश्यकताओं के अनुसार प्रस्ताव प्रस्तुत करना चाहिए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि पंचायत राज व्यवस्था के अंतर्गत गांव की समस्याओं का समाधान ग्रामीणों की सहयोग से गांव स्तर पर ही किया जा सकता हैं । बिजली, सड़क, पानी, पेंशन, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर ही योजनाएं संचालित की जाती हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

