नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौरा जलाशय की नहर 28 वर्षों से बंद, लालपुर मरम्मत प्रस्ताव लंबित — तहसीलदार ने किया स्थल निरीक्षण – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

चौरा जलाशय की नहर 28 वर्षों से बंद, लालपुर मरम्मत प्रस्ताव लंबित — तहसीलदार ने किया स्थल निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

नहरों की मरम्मत कार्य मई-जून तक पूर्ण हो जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू बीकेएस

 

शहपुरा विकास खण्ड अंतर्गत चौरा जलाशय से संबंधित नहर ग्राम लालपुर के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तहसीलदार शहपुरा , जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी सी बी ठावरे सहित अन्य अधिकारी स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनके साथ भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, सरपंच भारत सिंह और ग्रामीण किसान भी मौजूद रहे।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नहर की स्थिति का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 30 वर्ष पहले “लालपुर ग्राम” के तहत इस नहर में पानी आया था, लेकिन इसके बाद नहर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिछले 27–28 वर्षों से नहर में पानी का प्रवाह बंद है, जिससे क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि नहर की मरम्मत के लिए लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार कर प्रमुख अभियंता, भोपाल को भेजा गया है। हालांकि अभी तक इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्राप्त नहीं हो पाई है।

मौके पर पहुंचकर अधिकारियों द्वारा जांच कर पंचनामा तैयार किया गया। ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की, ताकि सिंचाई सुविधा बहाल हो सके और किसानों को राहत मिल सके।

 

इस निरीक्षण के दौरान शहपुरा तहसीलदार मार्को जी,जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी सी बी ठावरे, जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ डिण्डौरी बिहारी लाल साहू, तहसील सदस्य तेजीलाल झारिया, लालपुर सरपंच भरत सिंह सहित ग्रामीण किसान रहे उपस्थित।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now