नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शाहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

शाहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के करकमलों द्वारा जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं लोकार्पण संपन्न हुआ। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में कन्या पूजन एवं मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम खजरी स्थित ठाकुर देवनाला में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले स्नान घाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वहीं ग्राम सिधौली में 11.22 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवीन आंगनवाड़ी भवन का भी भूमिपूजन संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर ग्राम देवरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब गहरीकरण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया

 

अमरपुर में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विकास गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

कार्यक्रम में  बद्री प्रसाद साहू,  आकाश नामदेव सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार प्रकट किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now