नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशे के खिलाफ कोतवाली डिण्‍डौरी पुलिस का बडा प्रहार, 77 लीटर अंग्रेजी शराब जप्‍त, 03 आरोपी गिरफतार – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

नशे के खिलाफ कोतवाली डिण्‍डौरी पुलिस का बडा प्रहार, 77 लीटर अंग्रेजी शराब जप्‍त, 03 आरोपी गिरफतार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

पुलिस मुख्‍यालय भोपाल से अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही हेतु प्राप्‍त दिशा निर्देशो के पालन मे पुलिस अधीक्षक डिण्‍डौरी वाहनी सिंह एवं अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक डिण्‍डौरी डॉ. अमित वर्मा के निर्देशानुसार एवं एसडीओपी डिण्‍डौरी सतीष द्विवेदी के आदेशानुसार जिले मे अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली डिण्‍डौरी पुलिस को महत्‍वपूर्ण सफलता प्राप्‍त हुई है, दिनांक 29/04/2026 को थाना कोतवाली डिण्‍डौरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्‍त हुई कि आईटीआई डिण्‍डौरी के पास भोंदूटोला डिण्‍डौरी मे कुछ लोग भारी मात्रा मे अवैध शराब कस्‍बा मे खपाने की नियत से रखे हुये है, सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा आईटीआई डिण्‍डौरी के पास भोंदूटोला डिण्‍डौरी पहुंच घेराबंदी करते हुये आरोपीगण कुंवर सिंह ऊर्फ भुरसू पाराशर पिता तीरथ सिंह पाराशर उम्र 28 साल निवासी वार्ड क्रमांक 13 पुरानी डिण्डौरी, सचिन शर्मा पिता हरिप्रसाद शर्मा उम्र 46 साल निवासी 271 दुर्गा कालोनी थाना घमापुर जबलपुर एवं सुनील कुशवाहा पिता प्रेमलाल कुशवाहा उम्र 43 साल निवासी शांतिनगर गोहलपुर जिला जबलपुर के संयुक्‍त कब्‍जे से कुल जुमला शराब 77.390 लीटर कुल कीमती करीब 36770 रूपये, 04 नग मोबाईल, 52000 रूपये नगदी एवं एक सिल्‍वर रंग की आई 10 कार क्रमांक एमपी 20 सीसी 1776 जप्‍त की गयी है । आरोपीगण से अवैध शराब के संबंध मे पूछताछ की जा रही है ।

पूर्व आपराधिक रिकार्ड

प्राथमिक जानकारी के आधार पर आरोपीगण सचिन शर्मा, सुनील कुशवाहा के विरूध्‍द पूर्व मे भी थाना कोतवाली डिण्‍डौरी मे धारा 34(2) आबकारी एक्‍ट के तहत प्रकरण पंजीबध्‍द है एवं आरोपी कुंवर ऊर्फ भुरसू पाराशर के विरूध्‍द कुल 17 अपराध पंजीबध्‍द है ।

जप्‍ती मशरूका

कुल जुमला शराब 77.390 लीटर कुल कीमती करीब 36770 रूपये,

04 नग मोबाईल कीमती 36500 रूपये,

नगदी 52000 रूपये

एक सिल्‍वर रंग की आई 10 कार क्रमांक एमपी 20 सीसी 1776 कीमती करीब 05 लाख रूपये

कुल जुमला कीमती 6,25,270 रूपये

मुख्‍य भूमिका – थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उनि भिपेंद्र पाठक, सउनि मनमोहन सिंह, प्रआर देवेन्द्र पटले, रोहित पटेल आरक्षक श्याम तिवारी, विशाल पटेल, प्रवेश पटेल, रामसिंह अहिरवार, कैलाश द्विवेदी की मुख्‍य भूमिका रही ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now