नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की समीक्षा बैठक आयोजित – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना की समीक्षा बैठक आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी : 13 मई,2026

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टर सभाकक्ष में प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा योजना अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई।

बैठक में योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्ययोजना को प्रभावी रूप से लागू करने पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजना से लाभान्वित हो सकें।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, उप संचालक कृषि संजय जोशी, परियोजना प्रबंधक आत्मा  आर.पी.एस. नायक, एलडीएम  रविशंकर, सहायक संचालक कृषि अभिलाषा चौरसिया, उप संचालक पशुपालन एच.पी. शुक्ला, सहायक संचालक उद्यानिकी चन्द्रभान सैयाम, मत्स्य विभाग से आर.के. चंदेल, एनआरएलएम प्रबंधक अर्पणा पाण्डेय, जिला प्रबंधक सहकारिता अशोक द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने क्षेत्रीय स्तर पर संचालित योजनाओं की प्रगति से अवगत कराते हुए आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए। बैठक के अंत में योजनाओं के बेहतर संचालन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now