ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर ने बैठक आयोजित कर सौंपा ज्ञापन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर की आयोजित बैठक में नवनियुक्त शहपुरा विधानसभा प्रभारी अभिनव चौरसिया उपस्थित हुए जिनका जोरदार स्वागत उपरांत गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई। ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर द्वारा बैठक में उपस्थित पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से बैठक का उद्देश्य बताते हुए मंडलम अध्यक्षों से मंडलम कमेटी एवं सेक्टर कमेटी का पुनर्गठन की प्रक्रिया बताते हुए पंचायत स्तर पर कमेटी गठन में प्रगति लाते हुई गठन पूर्ण करने कहा गया। विधानसभा प्रभारी चौरसिया ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की योजना और रीति, नीति गांव-गांव घर-घर तक पहुंचने की अपील करते हुए अपने-अपने कार्य क्षेत्र में सतत संघर्ष करने एवं आगामी चुनाव में कांग्रेस को विजयश्री दिलाने की बात कही गई। वहीं पर कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने सुझाव संगठन को दिए। इनके अलावा जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष तोक मरावी, मंडलम अध्यक्ष राम प्रसाद धुर्वे, गणेश प्रसाद पुषाम, आदिवासी ब्लॉक उपाध्यक्ष चमरु सिंह चड़चढिया आदि ने भी कांग्रेस पार्टी के हित में सार्थक सुझाव दिए। आयोजित बैठक के अंत में अमरपुर जलाशय की नहर जोकि दो वर्ष बाद भी अधूरा हैं, जिसकी जांच की मांग की गई हैं। भाखा जलाशय की नहर में पानी न आने से किसान सिंचाई से वंचित रहते हैं। राजस्व विभाग में वर्षों से लंबित प्रकरणों में शिविर के माध्यम से निपटाया जाए एवं उप तहसील अमरपुर में स्थाई नायब तहसीलदार पदस्थ किया जाए। किसानों को सुविधा पूर्वक समय पर खाद व बीज उपलब्ध कराया जाए। विद्युत व्यवस्था सुदृण कराना एवं मोबिलाइजरों की सेवा बहाल करना आदि 6 बिंदुओं का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम चौकी प्रभारी को सौंपा गया। आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमंत हरदहा, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राय सिंह मरकाम, समाज कल्याण प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव लियाकत अली, शहपुरा सोशल मीडिया विभाग विधानसभा अध्यक्ष देव सिंह भारती, मनीष कुमार गायग्वाड़ एक दोमंडलम उपाध्यक्ष, शान मंसूरी, इंद्र सिंह परस्ते, मनोज कुमार ताराम, अनूप सिंह सरौते, जगत सिंह धुर्वे, भगवत सिंह, मूलचंद पट्टा, करन सिंह पट्टा, राम दयाल घुटिया, शोभा सिंह बालरे, रामदीन आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भारी संख्या में उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

