प्रीतम सिंह मरावी क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य के व्दारा समनापुर ब्लाक मुख्यालय में एक आपदा प्रबंधन डीआरसी केंद्र स्थापित करने का किया मांग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
जिले के अमरपुर समनापुर थाना चौकी क्षेत्र का मामला सामने आया हैं, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 प्रीतम सिंह मरावी जिला पंचायत सदस्य के व्दारा समनापुर अमरपुर दोनों ब्लाकों में से एक ब्लाक मुख्यालय समनापुर में आपदा प्रबंधन केंद्र स्थापित करने को लेकर कलेक्टर के नाम से आवेदन देकर मांग किया गया हैं, मांग की गई आवेदन पत्र में लिखा हैं कि बरसात के मौसम में प्राकृतिक आपदाओं घटनाओं को मध्य नजर रखते हुए अमरपुर समनापुर दोनों ब्लॉकों में से समनापुर ब्लाक मुख्यालय में आपदा प्रबंधन डीआरसी केंद्र स्थापित किया जाएं, थाना समनापुर क्षेत्र अंतर्गत बरसात के मौसम में बूढ़नेर नदी,खरमेर नदी जैसी बड़ी-बड़ी नदिया हैं , जो समनापुर क्षेत्र ग्राम गौराकन्हारी से समनापुर मुख्य मार्ग पर रपटा पुल बना हुआ हैं , जिससे बारिश के मौसम में हमेशा बाढ़ का पानी पुल के ऊपर से बहता हैं , तथा खरमेर नदी में ग्राम कुटेला बम्हनी सड़क में तथा समनापुर से बिछिया मेन रोड में पुल बना हुआ हैं , जहां बारिश के मौसम में आए दिन बाढ़ की स्थिति रहती हैं , इसके अलावा समनापुर क्षेत्र में पड़रिया बांध मझगांव बांध , रनगांव बांध , केवलारी बांध ,नेवासा बांध, बरगी बांध, देबलपुर बांध ,जहां पर बारिश के मौसम में बाढ़ का पानी उफान पर होता हैं , जहां हमेशा घटना घटित जनहानि होती हैं , तथा अमरपुर ब्लॉक में खुड़िया बांध, खरमेर नदी भाखा बांध , डूंगरिया बांध हैं जहां पर बारिश के मौसम में बाढ़ का पानी उफान पर होता हैं जहां हमेशा घटना घटित जनहानि होने वह घटना होने की संभावना बनी होती हैं , लेकिन सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं होती हैं , इसलिए प्राकृतिक आपदाओं तथा घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था हेतु समनापुर में आपदा प्रबंधन डीआरसी केंद्र स्थापित किया जाना आवश्यक हैं , इस प्रकार से क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य प्रीतम सिंह मरावी ने कलेक्टर के नाम से आवेदन देकर आपदा प्रबंधन डीआरसी केंद्र स्थापित करने का मांग किया गया हैं
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

