अमरपुर मुख्यालय में मनाया गया महाराणा प्रताप जयंती
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
जिले के जनपद पंचायत मुख्यालय अमरपुर में वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव, स्वाभिमान और पराक्रम के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर राजपूत समाज द्वारा श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण व तिलक वंदन किया गया। तत्पश्चात उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए उपस्थितजनों द्वारा जयघोष लगाएं गए। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी समाज को स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता हैं। आयोजित कार्यक्रम में समारोह में क्षेत्रीय जनपद सदस्य मालती तिवारी, पार्वती बर्मन, जानकी ठाकुर, पत्रकार शिवकुमार, पप्पू नागेश्वर, देव सिंह भारती, कृष्ण कन्हैया ठाकुर, कृष्ण कुमार गौतम, मुनेश्वर प्रसाद ठाकुर, अरविंद तिवारी, पारस कछवाहा, दौलत राजपूत, खुमान ठाकुर, आशुतोष तिवारी, गंगा राम कछवाहा, पुलिस स्टाफ सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजित कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने संकल्प लिया कि आगामी वर्ष महाराणा प्रताप जयंती को और अधिक भव्य एवं व्यापक रूप से मनाया जाएगा ताकि नई पीढ़ी को उनके आदर्शों और गौरवशाली इतिहास से परिचित कराया जा सके।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

