नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया विकसित भारत-जीराम-जी योजना का शुभारंभ, अब जॉबकार्ड धारकों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार   ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और 125 दिन रोजगार का मिला भरोसा   विकसित भारत-जीराम-जी योजना का हुआ शुभारंभ, अब जॉबकार्ड धारकों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार  – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया विकसित भारत-जीराम-जी योजना का शुभारंभ, अब जॉबकार्ड धारकों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार   ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी और 125 दिन रोजगार का मिला भरोसा   विकसित भारत-जीराम-जी योजना का हुआ शुभारंभ, अब जॉबकार्ड धारकों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी, 02 जुलाई 2026

 

जिले की जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत साम्हर में गुरुवार को विकसित भारत-जीराम-जी योजना का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक  धुर्वे ने कहा कि विकसित भारत-जीराम-जी योजना ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का नया माध्यम बनेगी।उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जॉबकार्ड धारक परिवार को अब 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही 1 जुलाई 2026 से मजदूरी दर बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है, जिससे श्रमिकों की आय में वृद्धि होगी और उनका जीवन स्तर बेहतर होगा।

उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित समय सीमा में मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता है तो हितग्राहियों को विलंबित भुगतान का लाभ मिलेगा। वहीं, यदि ग्राम पंचायत समय पर रोजगार उपलब्ध नहीं कराती है तो पात्र हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है।

 

विधायक धुर्वे ने कहा कि योजना के अंतर्गत जल सुरक्षा एवं संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन एवं प्रतिकूल मौसम से निपटने से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन चार प्रमुख श्रेणियों के आधार पर ग्राम पंचायतें स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्यों का क्रियान्वयन करेंगी।

 

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अमरपुर के अध्यक्ष हन्नू सिंह पट्टा, जिला पंचायत सदस्य  प्रीतम सिंह मरावी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश नारनौरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

इस अवसर पर सरपंचों और ग्रामीणों ने विकसित भारत-जीराम-जी योजना का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर गांवों की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं जनहितैषी पहल बताया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You May Have Missed