नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पीएम जनमन योजना के आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करें – जिला पंचायत सीईओ – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

पीएम जनमन योजना के आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करें – जिला पंचायत सीईओ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं, सभी कमियां दूर होने के बाद ही भवनों का होगा हैंडओवर

 

बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी, 24 अक्टूबर 2026

 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत जिले में निर्माणाधीन एवं अधूरे आंगनवाड़ी भवनों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं तथा भवन निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिला पंचायत सीईओ चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधूरे आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता संबंधी कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने तथा सभी आवश्यक कमियों को दूर किए जाने के बाद ही इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संबंधित विभाग को भवन हैंडओवर किए जाएं, ताकि आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।

बैठक में समस्त जनपद पंचायत सीईओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now