अवैध गांजा तस्करी पर शाहपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, 06 किलो 228 ग्राम गांजा सहित मोटरसाइकिल एवं मोबाइल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक डिंडौरी के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं SDOP शहपुरा के मार्गदर्शन में दिनांक 30.10.2026 को मुखबिर सूचना पर शाहपुर पुलिस टीम ने ग्राम आनाखेड़ा टिकरिया से सिलहरी एवं मक्के के बीच पक्की सड़क पर घेराबंदी कर दबिश दी।
मौके पर आरोपी
भारत सिंह उर्फ रामकुमार पारासर पिता तोक सिंह पारासर, उम्र 39 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 11, डिंडौरी को उसकी हीरो HF डीलक्स MP52 MB 0689 से काले पिट्ठू बैग में गांजा ले जाते पकड़ा गया।
जप्त सामग्री:
1. अवैध गांजा – 06 किलो 228 ग्राम, कीमत ₹80,000
2. मोटरसाइकिल MP52 MB 0689 – कीमत ₹65,000
3. वीवो मोबाइल – कीमत ₹20,000
कुल कीमती ₹1,65,000
आरोपी के विरुद्ध थाना डिंडौरी में अपराध क्र. 279/26 धारा 8/20 NDPS Act पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक केवल सिंह परते, ASI रामप्रसाद यादव, आरक्षक 263 रोहित मरकाम, आरक्षक 56 दीपक धुर्वे, आरक्षक 396 मनोज तिवारी एवं महिला आरक्षक 112 पल्लवी पाराशर।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

