सक्का में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, जल्दामुढ़िया ने जीता खिताब
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
बस स्टैंड खेल मैदान, सक्का में आयोजित तीन दिवसीय विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण रहा। प्रतियोगिता के फाइनल में जल्दामुढ़िया एवं सालीवाड़ा की टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, दमखम, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय ओमप्रकाश धुर्वे उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए माँ लक्ष्मी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री बद्री प्रसाद साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सह आईटी प्रभारी सुशील राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कीर्ति गुप्ता, किसान मोर्चा जिला मंत्री रामकृष्ण नायक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद यादव, महिला मोर्चा जिला मंत्री सूरजवती सैयाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष सक्का अनिल साहू, मंडल अध्यक्ष अमरपुर आकाश नामदेव, मंडल अध्यक्ष शाहपुर अंकित गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव साहू, मंडल महामंत्री सक्का रोहित मरकाम एवं सुरेश नायक, मंडल महामंत्री अमरपुर रामकुमार बनवासी, मंडल शाहपुर महामंत्री रजेश ठाकुर, भाजपा मंडल सक्का मीडिया प्रभारी सुशील साहू, भाजपा कार्यकर्ता अमरपुर अमित मिश्रा एवं पोलिंग बूथ अध्यक्ष पंकज नदेहा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम इस प्रकार रहे—
– प्रथम स्थान: जल्दामुढ़िया टीम — ₹11,000 नगद एवं आकर्षक ट्रॉफी।
– द्वितीय स्थान: सालीवाड़ा टीम — ₹5,000 नगद एवं आकर्षक ट्रॉफी।
– तृतीय स्थान: सी.वी. कॉलेज, डिंडौरी टीम — ₹3,000 नगद एवं आकर्षक ट्रॉफी।
प्रतियोगिता में विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की गई।
इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना तथा बेटियों एवं बेटों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
आयोजकों ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, संघर्ष, एकता और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करता है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से क्षेत्र के युवाओं एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
खेल का मैदान, प्रतिभा की पहचान और युवाओं का सम्मान!
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

