नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,  डिजिटल क्रॉप सर्वे किया, भुगतान अटका — लोकल यूथ सर्वेयरों ने आयुक्त को दिया आवेदन – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

 डिजिटल क्रॉप सर्वे किया, भुगतान अटका — लोकल यूथ सर्वेयरों ने आयुक्त को दिया आवेदन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी | 17 नवंबर 2026

 

जिला डिंडौरी के समस्त तहसील एवं विकासखंडों में नियुक्त लोकल यूथ डिजिटल क्रॉप सर्वेयरों ने भू-संसाधन प्रबंधन आयुक्त , ग्वालियर को आवेदन देकर डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य के भुगतान हेतु बजट आवंटित कर लंबित राशि शीघ्र जारी करने की मांग की है।

 

आवेदन में सर्वेयरों ने कहा हैं ,कि शासन के निर्देशानुसार जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (फसल गिरदावरी) का कार्य पूर्ण निष्ठा, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ किया जा रहा हैं। सर्वेयर साथियों द्वारा किसानों के खेतों में जाकर फसलों का सर्वेक्षण कर जानकारी डिजिटल माध्यम से पोर्टल पर दर्ज की जाती हैं।

 

लेकिन बजट आवंटन एवं भुगतान प्रक्रिया लंबित होने के कारण जिले के अनेक सर्वेयरों को उनके द्वारा किए गए कार्य का भुगतान नहीं मिल पा रहा हैं। इससे सर्वेयर साथियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

 

सर्वेयरों की 6 प्रमुख मांगें

 

1. जिला डिंडौरी के डिजिटल क्रॉप सर्वेयरों के भुगतान हेतु आवश्यक बजट आवंटित कराया जाए।

2. पूर्व में किए गए डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का लंबित भुगतान शीघ्र जारी कराया जाए।

3. सभी तहसीलों एवं विकासखंडों के सर्वेयरों के कार्य का सत्यापन कर भुगतान सूची तैयार कराई जाए।

4. भुगतान प्रक्रिया में आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं का निराकरण कराया जाए।

5. संबंधित अधिकारियों को भुगतान की समय-सीमा निर्धारित कर आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।

6. भविष्य में सर्वेयरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

 

आवेदन में कहा गया है कि सभी सर्वेयर शासन के महत्वपूर्ण कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं, अतः सर्वेयर साथियों की आर्थिक स्थिति एवं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र उचित निर्णय लेकर राहत प्रदान की जाए।

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now