महाविद्यालय प्राचार्य कक्ष में जड़ा ताला
oplus_132096
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
शासकीय महाविद्यालय अमरपुर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्यार्थी परिषद से जुड़े बताए जा रहे दो युवकों ने प्राचार्य कक्ष में ताला जड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही महाविद्यालय स्टाफ ने पुलिस चौकी अमरपुर को जानकारी दी। इस पर प्रधान आरक्षक दिनेश कोकड़िया दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोपहर करीब 12:30 बजे पंचनामा बनाकर ताला कटवाकर कक्ष खुलवाया गया।
मामले में गोकुल ठाकुर और लक्ष्मण परमार के नाम सामने आए हैं, जिन पर प्राचार्य कक्ष में ताला लगाने का आरोप है। हालांकि दोनों द्वारा इस कार्रवाई का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। जानकारी के अनुसार, पूर्व में भी इनके नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्रों के साथ बिना सूचना चक्का जाम कर अव्यवस्था फैलाने की घटना हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि संबंधित युवक नए भवन में महाविद्यालय संचालन की मांग कर रहे हैं। वहीं ठेकेदार से राशि मांगने जैसे आरोप भी चर्चा में हैं। प्राचार्य संदीप सिंह ने बताया कि भवन की गुणवत्ता की जांच सेतु कमेटी द्वारा की जा रही है और जांच प्रतिवेदन के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

