नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय अमरपुर में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई, पालक संघ की बैठक संपन्न – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय अमरपुर में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई, पालक संघ की बैठक संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जुलाई महीने से छात्रावास में नहीं मिली राशि से सामग्रियां खरीदने में जा रहीं परेशानी 

 बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय अमरपुर में 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के पावन अवसर पर पालक संघ की बैठक एवं जन्म जयंती कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

 

कार्यक्रम में पालकों, छात्रावास अधीक्षिका, वार्डन, स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-पाठ के साथ किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तैल चित्र पर चंदन, माला अर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और उनका जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।

 

इस दौरान पालक संघ की बैठक में छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवासीय व्यवस्था एवं उपस्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यालय प्रबंधन ने पालकों को विद्यालय की गतिविधियों एवं छात्राओं की प्रगति से अवगत कराया बैठक में जुलाई महीने से आज दिनांक तक सामग्रियां एवं कर्मचारियों के मानदेय राशि प्राप्त नहीं हुई हैं जिससे कर्मचारियों एवं छात्रों के लिए सामग्रियां खरीदने में काफी परेशानियां बनी हुई हैं , जिससे छात्रावास अधीक्षिका और कर्मचारी परेशान हैं। छात्राओं ने भी गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पालक एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now