आदिवासी अंचल की बेटी ने किया कमाल, जलेगांव हाई स्कूल की नीलम केराम का कबड्डी में संभाग स्तर तक परचम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
बहुत ही हर्ष का विषय है कि एकीकृत शासकीय हाई स्कूल जलेगांव, जन शिक्षा केंद्र कमको मोहनिया, विकास खंड अमरपुर में अध्ययनरत कक्षा 9वीं की छात्रा नीलम केराम पिता सुखरत केराम, ग्राम अतरिया, विकास खंड मवई ने अपनी प्रतिभा से पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
पीटीआई खेल शिक्षक संतोष कुमार भरने एवं प्रभारी प्राचार्य जे.एस. आयाम के मार्गदर्शन में नीलम ने 17 वर्षीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता (U-17) में शानदार प्रदर्शन करते हुए विकास खंड स्तर से लेकर संभागीय स्तर तक अपना परचम लहराया।
ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र जहां संसाधनों का घोर अभाव है, ऐसी परिस्थिति में भी नीलम का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन सभी के लिए प्रेरणा है। उसके इस गौरवान्वित प्रदर्शन से न केवल हाई स्कूल जलेगांव बल्कि पूरे जिला डिंडौरी का मान बढ़ा है।
शाला परिवार की ओर से नीलम को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

