नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किसान पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

किसान पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

डिंडौरी जिले में पंजीयन से वंचित किसानों को मिलेगा अवसर 

 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए किसान पंजीयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है। उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मंत्रालय भोपाल के पत्र क्रमांक 351/2026/29(FCS), दिनांक 20 अगस्त 2026 द्वारा जारी पंजीयन नीति के अनुसार धान पंजीयन की अवधि 15 सितम्बर से 10 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है।

 

डिंडौरी जिले के कुछ पंजीयन केन्द्रों पर तकनीकी एवं अन्य कारणों से कुछ किसान निर्धारित अवधि में अपना पंजीयन नहीं करा सके हैं। पंजीयन से वंचित किसान लगातार सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं दूरभाष के माध्यम से पंजीयन का अवसर उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।

 

किसानों की सुविधा एवं उनके हितों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पंजीयन से शेष रह गए किसानों के लिए पंजीयन की निर्धारित तिथि में वृद्धि किए जाने का अनुरोध शासन से किया गया है। तिथि बढ़ने से जिले के शेष किसान अपना पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय करने का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now