नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरसवाही पंचायत के सचिव पर सरपंच ने लगाए गंभीर आरोप, हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई में दिया शिकायत आवेदन  – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

सरसवाही पंचायत के सचिव पर सरपंच ने लगाए गंभीर आरोप, हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई में दिया शिकायत आवेदन 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सरसवाही में पदस्थ सचिव विजय कुशराम के खिलाफ सरपंच ने 13/10/2026 दिन मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत आवेदन देकर सचिव को पंचायत से हटाने की मांग की हैं।

 

शिकायत आवेदन में लगे ये आरोप:

 

 

मजदूरी भुगतान में लापरवाही

 

सचिव द्वारा मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता, जिससे मजदूर पलायन को मजबूर हैं।

 

खाद्यान्न पर्ची से वंचित

 

पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न योजना का लाभ देने के लिए आवेदन देने के बावजूद उनका नाम खाद्यान्न पर्ची में नहीं जोड़ा जा रहा है।

 

ग्राम सभा का आयोजन नहीं

 

 

15 अगस्त 2026 को ग्राम सभा का आयोजन किया जाना था, लेकिन सरसवाही माल, कांपा, पहरुवा माल और रैयत में कहीं भी ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया गया। इससे ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पा रही।

 

 पैसे की मांग का आरोप

 

सरपंच ने आरोप लगाया हैं , कि शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए हितग्राहियों से पैसे की मांग की जाती हैं, और मांग पूरी न होने पर सर्वे न होने का बहाना बनाकर समय निकाल दिया जाता हैं।

 

शिकायत आवेदन में उल्लेख हैं , कि सचिव विजय कुशराम पिछले 15 वर्षों से स्थायी रूप से पदस्थ हैं और निजी स्वार्थ पूर्ति, समय पर कार्यालय में उपस्थित न होना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों को भटकाने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।

 

सरपंच ने मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री, कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत शहपुरा सीईओ को आवेदन प्रतिलिपि भेजकर सचिव को तत्काल हटाने और कार्यवाही की मांग की हैं। शिकायत आवेदन में सैकड़ों ग्रामीणों का हस्ताक्षर अंकित हैं

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now