छात्रावास अधीक्षकों के लिए पात्रता के निर्देश जारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
जनजाति कार्य विभाग एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास आश्रम शाला आवासीय विद्यालय में अधीक्षक अधीक्षकों के पद स्थापना हेतु कार्यालय आयुक्त जनजाति कार्य 59 आदि भवन अरेरा हिल्स भोपाल द्वारा शासन के ज्ञापन क्रमांक एप 12 -11।2026 ।25 – 2 । 507 दिनांक 16 ,3, 2015 का हवाला देते हुए पत्र क्रमांक छात्रावास । 164।1।1343732 /2026/ 181 भोपाल दिनांक 30, 9,2026 /01,10,2026 के माध्यम से अधीक्षक के पद का प्रभार सौंपा गया है और उन शिक्षकों का वेतन अन्य संस्था से आहरित हो रहा हैं , उन शिक्षकों को तत्काल मूल संस्था में भेजते हुए अधीक्षक के पद पर मुख्यालय के शाला के अन्य शिक्षक को कलेक्टर के अनुमोदन से दायित्व सौंप जाना हैं , यदि स्थानीय स्तर पर मुख्यालय बदलने की जरूरत हो तो स्थानांतरण हेतु कलेक्टर द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव शासन की नीति 2026 कंडिका 11 के अनुसार पोर्टल में दर्ज करते हुए आयुक्त को स्थानांतरण हेतु भेजा जाएगा तभी स्थानांतरण होंगे । कोई भी अधीक्षक 7 वर्ष से अधिक अधीक्षक पद पर नहीं रहेगा 7 वर्ष अधीक्षक पद पूर्ण करने पर दोबारा अधीक्षक का दायित्व नहीं सौंप जाएगा 7 वर्ष से अधिक पदस्थ अधीक्षकों से e H M S पोर्टल पर अनिवार्य आवेदन कराया जाना हैं , जिसमें स्थानांतरण हेतु विकल्प चुनने का प्रावधान भी रखा गया हैं , आवेदन 5/ 10 / 2026 से 7/10/2026 की अवधि में विभागीय पोर्टल पर आवेदन सक्षम अधिकारी से सत्यापन कर भेजा जाना हैं , जानकार गलत होने पर आवेदक एवं संस्थापक करता अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी जूनियर छात्रावास में प्राथमिक शिक्षक आश्रम शाला एवं सीनियर छात्रावास में माध्यमिक शिक्षक एवं बालिका छात्रावास में महिला शिक्षकों के आवेदन ही स्वीकार किए जाने का प्रावधान हैं ,हटाए गए अधीक्षकों के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा पूरे जिले में विगत वर्ष अध्यक्षों के स्थानांतरण तो किए गए थे परंतु अधिकांश अधीक्षक अपनी सेटिंग से आज भी जमे हुए हैं ऐसे भी अध्यक्षों को शासन का आदेश सरकार नहीं हैं ,आदेश आते ही अधीक्षकों द्वारा अभ्यावेदन प्रस्तुत किए गए हैं और अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कुछ अधीक्षकों द्वारा उक्त आदेश के विरोध में न्यायालय की शरण में भी पहुंच गए हैं, अब देखना यह हैं ,कि शासन के आदेश के प्रति अधिक्षक क्या रुख अपनाते हैं
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

