नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्राम पंचायत बांकी में श्मशान, गौठान और उपस्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण, हटाने की मांग – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

ग्राम पंचायत बांकी में श्मशान, गौठान और उपस्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर अतिक्रमण, हटाने की मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

जनपद पंचायत शहपुरा के ग्राम पंचायत बांकी में शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया हैं। ग्राम पंचायत ने कलेक्टर सहित 4 अधिकारियों के नाम जनसुनवाई में आवेदन सौंपकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

 

ग्राम पंचायत बांकी के सरपंच-सचिव द्वारा 4 मार्च 2026 को दिया गया आवेदन के अनुसार – ग्राम में श्मशान भूमि, गौठान भूमि, उपस्वास्थ्य केंद्र बांकी के भवन और शासकीय तालाब के पास की सार्वजनिक निस्तार की भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया हैं। इससे आम ग्रामीणों का सार्वजनिक निस्तार बाधित हो रहा है।

 

ग्राम सभा ने लिया प्रस्ताव

 

इस संबंध में ग्राम सभा/ग्राम पंचायत द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया है। प्रस्ताव की सत्य प्रतिलिपि भी आवेदन के साथ संलग्न की गई है।

 

ग्राम पंचायत ने मांग की हैं , कि –

 

1. श्री मान कलेक्टर महोदय जिला डिंडौरी

2. श्री मान एस.डी.एम महोदय तहसील शहपुरा

3. श्री मान तहसीलदार महोदय शहपुरा

4. श्री मान मुख्य कार्यपालन अधिकारी शहपुरा

तत्काल शासकीय तालाब और श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटवाएं, जिससे समस्त ग्रामवासियों को निस्तार मिल सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now