नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहपुरा में बुजुर्ग की 13 लाख की FD हड़पी, अंगूठा लगवाकर निकाले पैसे – कलेक्टर से न्याय की गुहार – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

शहपुरा में बुजुर्ग की 13 लाख की FD हड़पी, अंगूठा लगवाकर निकाले पैसे – कलेक्टर से न्याय की गुहार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

देवेंद्र सिंह मरावी भरदवारा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर, थाना शहपुरा में शिकायत करने उपरांत नहीं हुई कार्रवाई तों कलेक्टर से लगाई गुहार

 

ग्राम ढोबा, तहसील शहपुरा के बुजुर्ग आवेदक कुंवर सिंह तेकाम पिता कोपा सिंह तेकाम ने कलेक्टर डिंडौरी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। बुजुर्ग का आरोप हैं कि उसकी जीवन भर की जमापूंजी 13 लाख रुपये की FD राशि को आरोपी ने धोखे से अंगूठा लगवाकर हड़प ली।

 

पीड़ित के अनुसार खाता क्रमांक 3573643142 में जमा FD की राशि को आरोपी देवेंद्र सिंह मरावी निवासी भरदवारा ने फर्जीवाड़ा कर निकाल लिया। बुजुर्ग अनपढ़ है, अंगूठा निशानी का फायदा उठाकर आरोपी ने बैंक से पैसा निकाल लिया।

 

मामले की शिकायत थाना शहपुरा में भी की गई हैं, लेकिन अभी तक कोई  कार्रवाई नहीं हुई हैं। पीड़ित दर-दर भटक रहा हैं।

 

बुजुर्ग ने कलेक्टर से मांग की हैं , कि उसकी 13 लाख की राशि वापस दिलाई जाए और आरोपी देवेंद्र सिंह मरावी के विरुद्ध धोखाधड़ी की कार्रवाई की जाए।

 

बड़ा सवाल – बुजुर्ग की FD पर किसने और कैसे अंगूठा लगवाया? बैंक की भूमिका पर भी सवाल!

 

 

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now