नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बालक सीनियर छात्रावास मोहगांव के छात्र भगवान भरोसे – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

बालक सीनियर छात्रावास मोहगांव के छात्र भगवान भरोसे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

पीएम श्री हायर सेकेंडरी विद्यालय मोहगांव परिसर में संचालित बालक सीनियर छात्रावास में छात्रों की देखरेख भगवान भरोसे चल रही है। छात्रावास में दर्ज संख्या 50 है, लेकिन मंगलवार अवकाश दिवस पर दोपहर लगभग 2:00 बजे छात्रावास में मात्र 10-15 छात्र ही उपस्थित मिले। शेष छात्र गांव में और दूसरे गांव तक घूमते दिखे।

 

छात्रों का कहना था कि दोपहर को दाल, चावल एवं सब्जी बनाई गई थी।

 

अधीक्षक से संपर्क नहीं हुआ

 

इस संबंध में छात्रावास अधीक्षक को फोन लगाया गया, परंतु फोन रिसीव न करने से जानकारी नहीं मिल सकी।

 

चिंता की बात यह है कि जिस परिसर में छात्रावास संचालित है, उसी संस्था के प्राचार्य विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भी हैं। फिर भी छात्रावास में इतनी अव्यवस्था देखी गई।

 

छात्रावास अधीक्षक की अनुपस्थिति में कोई भी कर्मचारी छात्रों की देखभाल के लिए उपस्थित रहना चाहिए था। ऐसी स्थिति में यदि किसी प्रकार की कोई अनहोनी हो जाए, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा?

 

एक घंटे बाद सड़क किनारे मिले अधीक्षक

 

करीब 1 घंटे बाद एक सड़क किनारे अधीक्षक महोदय मिले, जो कुछ छात्रों को छात्रावास भेजते दिखे। तब उन्होंने बताया कि वे स्वयं गेहूं पिसवाने चक्की गए थे।

 

उन्होंने यह भी बताया कि इस संस्था में चार कर्मचारी पदस्थ हैं, परंतु एक दूसरे गांव का है, जो कभी-कभार ही उपस्थित होता है। एक बुजुर्ग हैं। ले-देकर काम चलाया जा रहा है। वे स्वयं कर्मचारियों को घर से बुलाने जाते हैं।

 

इसकी सूचना विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दी जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई न होने से परेशान होने की बात कही गई।

 

बीईओ से भी नहीं हो सकी चर्चा

 

बीईओ से भी संपर्क करने की कोशिश की गई, परंतु फोन रिसीव न होने से चर्चा नहीं हो सकी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now