नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मांझी समाज ने अमरपुर में मनाया श्री राम प्रभु के सखा निषाद राज जयंती – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

मांझी समाज ने अमरपुर में मनाया श्री राम प्रभु के सखा निषाद राज जयंती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

डिंडौरी। मध्य प्रदेश माझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति अमरपुर में निषादराज जयंती का पर्व कार्यक्रम पार्वती बरमैया के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय अमरपुर में मनाया गया। कार्यक्रम में श्रीराम सखा गुहराज निषाद राज को तिलक वंदन, पुष्प माला अर्पण कर पूजा अर्चना आरती किया गया। मध्य प्रदेश माझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति प्रांतीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश कुमार बर्मन मंडला द्वारा उपस्थित हजारों सामाजिक बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुहराज निषादराज महाराज के हम वंशज हैं हमारे भगवान हैं हमें हर वर्ष जन्मोत्सव पर्व बड़े धूम-धाम से मनाते रहना चाहिए,

 

 

साथ ही उनके आर्शीवाद से आदर्शों संस्कारों का अनुसरण कर चलना चाहिए और संवैधानिक अधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए पूर्व से केन्द्र सरकार के प्रेसिडेंट आर्डर अनुसार माझी आदिवासी हैं और आज भी मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति की सूची क्रम 29 में माझी जाति शामिल हैं मध्य प्रदेश सरकार से समिति की मांग हैं कि मध्य प्रदेश सरकार पिछड़े वर्ग सूची क्रम 12 से माझी की उपजातियों को विलोपित कर जल से संबंधित समुदाय के परिवारों का माझी जाति प्रमाण पत्र बनायें जाने का आदेश जारी करो, माझी जाति के बनाए प्रमाण पत्र की फर्जी शिकायत की जांच सरकार बन्द करे, मछुआ नीति 2008 अनुसार तालाब का पट्टे जलवंशी समुदाय को ही दिया जाए मछुआ नीति में बदलाव नहीं किया जाए सामाजिक सक्रिय, लग्नशील, सेवा भाव रखने वाली समिति अध्यक्ष पार्वती बरमैया अपने संबोधन में सामाज को सक्रियता के साथ जागरूक होना होगा और अपने अधिकार के प्रति सामाज के हर सदस्य को घर से बाहर निकलने को तैयार रहे। प्रतीक बर्मन भी सामाज को संबोधित कर अपने विचार व्यक्त किए और सभा स्थल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से होते हुए पुलिस चौकी तक निषादराज, श्रीराम, सीता एवं लक्ष्मण की झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार अमरपुर को ज्ञापन सौंपें और वापस सभा स्थल में आभार व्यक्त कर सभा समाप्त की गई। इस प्रकार कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इस अवसर पर अध्यक्ष गंगा प्रसाद नंदा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पार्वती बरमैया, संरक्षक मतवार बर्मन, नाना बर्मन, बालाराम बर्मन, लल्लू बर्मन, संयोजक नीरज नंदा, उपाध्यक्ष राम गनेश बर्मन, कोषाध्यक्ष राजा राम बर्मन, सचिव अलोक बर्मन, संगठन मंत्री हेतराम बर्मन, मीडिया प्रभारी जयन्त बर्मन, सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य गणेश बर्मन, प्रेमलाल बर्मन, रामसिंह नंदा, बीरेंद्र बर्मन, पवन बर्मन, रिंकू बर्मन, टेकराम बर्मन, बाबूलाल बर्मन, चरन लाल बर्मन, कृष्ण कुमार बर्मन, प्रीतम बर्मन, प्रेमलाल बर्मन, वीरेंद्र बर्मन, विजय बर्मन, अरमान बर्मन, चन्द्र कला बर्मन, नीरज बर्मन, सन्तू लाल, मोहन बर्मन, ओमकार बर्मन, संतोष बर्मन, अमन बर्मन, दशरथ बर्मन, गिरधारी लाल बर्मन, जवाहर लाल बर्मन, रामनरेश बर्मन, दिलीप बर्मन, मानिक बर्मन, राममिलन बर्मन, रामदुलारी बर्मन, बीना बर्मन आदि शामिल रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now