जिले के मेंहदवानी ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरगुड़ा और चौबीसा में छाया जल संकट जनसुनवाई पहुंचकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
oplus_132096
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
चौबीसा और जरगुंडा के ग्रामीणों ने पीने के पानी की समस्याओं से परेशान होकर साथ खाली बर्तन लेकर पहुंचे जनसुनवाई
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की धरातल पर पोल खुलते नज़र आ रहे हैं , ऐसा ही एक मामला जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी क्षेत्र ग्राम पंचायत चौबीसा और जरगुंडा जल संकट को लेकर दर्जनों ग्रामीणों महिला ने पानी भरने वाले खाली बर्तन साथ में लेकर दिन मंगलवार के दिन जनसुनवाई में पहुंच कर कलेक्टर से गुहार लगाई जरगुड़ा गांव के ग्रामीण न सिर्फ खाली बर्तन लेकर पहुंचे बल्कि बोतल में दूषित पानी भी लेकर पहुंचे थे जिसे पीकर वह अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं ग्रामीणों ने बताया कि वह पानी की किल्लत को लेकर ग्राम पंचायत से लेकर जिले के सभी जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं , लेकिन किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली हैं , शायद यही वजह हैं , कि उन्हें खाली बर्तन लेकर करीब 50 किलोमीटर दूर कलेक्टर की जनसुनवाई में आना पड़ा बड़ी संख्या में पहुंचे ग्राम पंचायत जरगुड़ा के घंघारीटोला पानी की शिकायत की महिलाओं ने बताया कि घंघारी टोला की जनसंख्या लगभग 500 के आसपास हैं , गांव में नल जल योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछाई गई हैं , लेकिन ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में अनियमिताएं बरती गई हैं और जमीन के ऊपर ही पाइपों को बिछा दिया गया हैं ,जिससे वाहनों की आवाजाही के बाद क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, आलम यह हैं , कि ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा हैं , गांव में एक हेड पंप हैं ,लेकिन उससे मटमैला पानी निकलता हैं , वहां एक कुआं हैं ,जिसका दूषित पानी पीने को मजबूर हैं ,

ग्रामीणों ने बताया कि हेडपंप में सुबह से लाइन लगाने के बाद काफी मशक्कत से एक बाल्टी ही पानी मिल पाता हैं , समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों सहित जनपद और पीएचई विभाग में भी ग्रामीणों द्वारा लिखित तौर पर शिकायत की गई हैं , इसके बाद भी अभी तक कोई पहल नहीं होने से मजबूर हैं ,ऐसे तारतम्यता में जनपद मेंहदवानी के ग्राम पंचायत चौबीसा के संकरीटोला की महिलाएं ने बताया कि गांव में लगभग एक सैकड़ा परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं , नल जल योजना से पाइपलाइन भी नहीं भेज पाई हैं ,गांव में चार हैंड पंप हैं , लेकिन चारों सूख चुके हैं एक कुआं भी हैं , जिसमें पानी नहीं हैं , ऐसी स्थिति में करीब 1 किलोमीटर दूर नल से पानी लाकर जीवनयापन करना पड़ रहा हैं , समस्या को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को अनेक बार अवगत कराए जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं , जिससे त्रस्त होकर ग्रामीण शिकायत करने जनसुनवाई में पहुंचे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

