नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महाविद्यालय प्राचार्य कक्ष में जड़ा ताला – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

महाविद्यालय प्राचार्य कक्ष में जड़ा ताला

oplus_132096

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

शासकीय महाविद्यालय अमरपुर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्यार्थी परिषद से जुड़े बताए जा रहे दो युवकों ने प्राचार्य कक्ष में ताला जड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही महाविद्यालय स्टाफ ने पुलिस चौकी अमरपुर को जानकारी दी। इस पर प्रधान आरक्षक दिनेश कोकड़िया दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोपहर करीब 12:30 बजे पंचनामा बनाकर ताला कटवाकर कक्ष खुलवाया गया।

मामले में गोकुल ठाकुर और लक्ष्मण परमार के नाम सामने आए हैं, जिन पर प्राचार्य कक्ष में ताला लगाने का आरोप है। हालांकि दोनों द्वारा इस कार्रवाई का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। जानकारी के अनुसार, पूर्व में भी इनके नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्रों के साथ बिना सूचना चक्का जाम कर अव्यवस्था फैलाने की घटना हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि संबंधित युवक नए भवन में महाविद्यालय संचालन की मांग कर रहे हैं। वहीं ठेकेदार से राशि मांगने जैसे आरोप भी चर्चा में हैं। प्राचार्य संदीप सिंह ने बताया कि भवन की गुणवत्ता की जांच सेतु कमेटी द्वारा की जा रही है और जांच प्रतिवेदन के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now