नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किसान का आरोप हैं , कि सूचना देने के बावजूद हल्का पटवारी द्वारा अभिलेख में हेरफेर कर दुरुस्तीकरण कर दिया गया, जो न्यायालय के आदेश की सीधी अवहेलना हैं – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

किसान का आरोप हैं , कि सूचना देने के बावजूद हल्का पटवारी द्वारा अभिलेख में हेरफेर कर दुरुस्तीकरण कर दिया गया, जो न्यायालय के आदेश की सीधी अवहेलना हैं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम  राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

ग्राम बिलासर, पोस्ट खुडिया, थाना समनापुर के निवासी किसान मदन सिंह पिता टीहाराम ने कलेक्टर डिंडौरी को जनसुनवाई में आवेदन देकर पटवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

क्या है मामला?

 

मदन सिंह ने बताया कि उनकी जमीन ग्राम बिलासर, प.ह.नं. 95, रा.नि.मं. अमरपुर में स्थित है। भूमि से संबंधित प्रकरण अतिरिक्त कमिश्नर संभाग जबलपुर में अपील क्रमांक 0860/अपील/2020-21 के तहत लंबित है।

 

न्यायालय ने प्रकरण के निराकरण होने तक यथा स्थिति बनाए रखने हेतु दिनांक 18/03/2021 को आदेश जारी किया था। इसकी सूचना नायब तहसील अमरपुर, राजस्व निरीक्षक मंडल अमरपुर और हल्का पटवारी प.ह.नं. 95 को पावती के साथ दी जा चुकी है।

 

आरोप – रिकॉर्ड में कर दिया हेरफेर

 

 

किसान का आरोप हैं , कि सूचना देने के बावजूद हल्का पटवारी द्वारा अभिलेख में हेरफेर कर दुरुस्तीकरण कर दिया गया, जो न्यायालय के आदेश की सीधी अवहेलना हैं।

 

पीड़ित किसान ने दिनांक 13/10/2026 को कलेक्टर जनसुनवाई में उपस्थित होकर पटवारी के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की हैं।

 

सत्य प्रतिलिपि के तौर पर कमिश्नर जबलपुर के आदेश दिनांक 15/03/2021 की कॉपी भी आवेदन के साथ लगाई गई हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now