अमरपुर में शांति समिति की बैठक संपन्न, नवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
पुलिस चौकी अमरपुर द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी शारदीय नवरात्रि त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कस्बे में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। मार्ग के किनारे दुकानों का सामान सड़क तक फैलाकर रखने से आवागमन बाधित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिसे व्यवस्थित किया जावे। दुर्गा प्रतिमा स्थापना के बाद रात्रि में एक व्यक्ति की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी तथा साउंड सिस्टम का उपयोग कम आवाज एवं निर्धारित समय में ही किया जावे।
विसर्जन को लेकर बताया गया कि मंगलवार को साप्ताहिक बाजार होने के कारण इस वर्ष अमरपुर की सभी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन दशहरा के दूसरे दिन बुधवार को किया जावेगा। रात्रि 9 बजे तक सभी प्रतिमाओं का विसर्जन करने पर सर्वसम्मति बनी।
बैठक में ये रहे उपस्थित –
रामनाथ उद्दे सरपंच, मालती तिवारी जनपद सदस्य, महेन्द्र सिंह ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर, गुलाब सिंह ठाकुर, यूसुफ खान सदर, अनवर खान, सैंकी चंदोल उपसरपंच, माखन साहू, साहब लाल पूषाम, हरि यादव, राजेश सोनी, गंगा राम कछवाहा, संजय सिंगौरे, रमेश यादव, रिषी रजक, सुदेश नाथ सहित अन्य गणमान्य नागरिक।
पुलिस विभाग से थाना प्रभारी समनापुर भूपेन्द्र पाठक, सहायक उपनिरीक्षक उपराठे, प्रधान आरक्षक हेमंत सार्वे एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

