राजस्व अधिकारियों के लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे किसान, होगा विशाल आन्दोलन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फसल गिरदावरी न करने,पोर्टल में जानकारी फीड न करने से पंजीयन के लिए सैकड़ों किसान हो रहे परेशान
शासन प्रशासन से किसानों की समस्या का तत्काल निराकरण करे, अन्यथा किसान अनाज लेकर उतरेंगे सड़क में- प्रमोद मौर्या बीकेएस तहसील अध्यक्ष शहपुरा
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
विकासखण्ड शहपुरा अंतर्गत कई ग्राम पंचायत में किसानों के खेतों में धान है लेकिन उनका गिरदावरी ना होने के कारण किसानों का धान पंजीयन नहीं हो पा रहा है भूमिहार रिक्त दिख रही हैं जिससे किसान लगातार परेशान हो रहे हैं और पंजीयन डेट बढ़ाई जाने के बाद भी शहपुरा विकासखण्ड में सिर्फ 53 किसानों का ही पंजीयन किया जाऐगा ऐसा उनका विभागीय सिस्टम बोल रहा है । और उतने पर ही लॉक कर दिया गया जिस कारण किसान लगातार परेशान हो रहे हैं इन्हीं सब को देखते हुए लगभग 20 गांव के किसानो ने अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार महोदय के नाम एक आवेदन देकर उन्हें अवगत कराया की तत्काल गिरदावरी की डेट बढ़ाई जाए और पंजीयन चालू की जाए जिससे किसान परेशान ना हो इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी ऐश्वर्या वर्मा एसडीएम महोदय के द्वारा आश्वासन दिया गया कि जिन किसानों का धान पंजीयन नहीं हो पाएगा उन सभी किसानों का धान कृषि मंडी में उक्त व्यवस्था कर खरीदी की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

